Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुम्बई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में ईडी की छापेमारी

मुम्बई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में ईडी की छापेमारी


New Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को मुंबई, बेंगलुरु, जालंधर, इंदौर और कोलकाता सहित देश के कई शहरों में छापेमारी की। छापेमारी की ये कार्रवाई एक फर्म में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने तलाशी अभियान के दौरान करीब 6.43 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्राएं जब्त कीं। इनमें अमेरिकी डॉलर, सिंगापुर डॉलर और दिरहम शामिल हैं। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने इस कार्रवाई के दौरान 55.74 लाख रुपये मूल्य के सोने के सिक्के जब्त किये हैं। इसके अलावा बैंक खातों में करीब 94 लाख रुपये की राशि भी जब्त की गयी।
ईडी की तरफ से बताया गया कि छापेमारी में सम्पत्ति के दस्तावेज, कई डिजिटल डिवाइस और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किये गये हैं।

Share this:

Latest Updates