Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सेना प्रमुख ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित जवानों के सर्वोच्च बलिदान को किया सलाम

सेना प्रमुख ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित जवानों के सर्वोच्च बलिदान को किया सलाम
  • एडब्ल्यूडब्ल्यूए की सुनीता द्विवेदी ने वीर नारियों और सम्मानित परिवारों से की मुलाकात

New Delhi : सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शुक्रवार को मानेकशां सेंटर में उन वीरता पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की, जिन्हें भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को सम्मानित किया था। समारोह में आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी ने भी वीर नारियों और सम्मानित परिवारों से मुलाकात की। सीओएएस ने शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह के प्रथम चरण में छह कीर्ति चक्र और सात मरणोपरांत सहित 33 शौर्य चक्र प्रदान किये। इनमें 25 वीरता पुरस्कार भारतीय सेना को मिले हैं, जिनमें 14 शौर्य चक्र, 02 कीर्ति चक्र, 04 शौर्य चक्र (मरणोपरांत), 03 कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) हैं। सेना के इन जवानों ने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद, विद्रोह-विरोधी अभियानों से सम्बन्धित विभिन्न अभियानों के दौरान बहादुरी दिखाई थी। इन अभियानों के दौरान खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया गया, उन्हें पकड़ा गया तथा हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये।
शौर्य चक्र

  1. मेजर (अब लेफ्टिनेंट कर्नल) विजय वर्मा, राजपूत रेजिमेंट, 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
  2. सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, 5वीं बटालियन, जम्मू और कश्मीर राइफल्स 3. कर्नल पवन सिंह, 666 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन (आर एंड ओ) 4. नायब सूबेदार (अब सूबेदार) पी. पबिन सिंह, आर्टिलरी रेजिमेंट, 56 राष्ट्रीय राइफल्स
  3. मेजर साहिल रंधावा, आर्टिलरी रेजिमेंट, 34 राष्ट्रीय राइफल्स
  4. मेजर (अब लेफ्टिनेंट कर्नल) सीवीएस निखिल, 21वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल)
  5. मेजर त्रिपतप्रीत सिंह, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, 34 राष्ट्रीय राइफल्स
  6. सूबेदार मोहन राम, 20 जाट रेजिमेंट
  7. मेजर कुणाल, आर्मी सर्विस कोर, 1 राष्ट्रीय राइफल्स
  8. मेजर आशीष दहिया, इंजीनियर्स कोर, 50 राष्ट्रीय राइफल्स
  9. हवलदार प्रकाश तमांग, 9वीं गोरखा राइफल्स, 32 राष्ट्रीय राइफल्स
  10. मेजर सतेंद्र धनखड़, आर्मर्ड कोर, 4 राष्ट्रीय राइफल्स
  11. सहायक कमांडेंट एशेंथुंग किकॉन, 4 असम राइफल्स
  12. सूबेदार विकास तोमर, 1 पैरा (विशेष बल)
    शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
  13. मेजर आशीष धोंचक, सेना मेडल, सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स
  14. सिपाही प्रदीप सिंह, सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स
  15. हवलदार रोहित कुमार, डोगरा रेजिमेंट, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल
  16. कैप्टन दीपक सिंह, सिग्नल कोर, 48 राष्ट्रीय राइफल्स
    कीर्ति चक्र1. मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू, मराठा लाइट इन्फैंट्री, 56 राष्ट्रीय राइफल्स
  17. मेजर मंजीत, पंजाब रेजिमेंट, 22 राष्ट्रीय राइफल्स
    कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
  18. राइफलमैन रवि कुमार, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, 63 राष्ट्रीय राइफल्स
    2.कर्नल मनप्रीत सिंह, सेना मेडल, सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स
  19. नायक दिलवर खान, तोपखाना रेजिमेंट, 28 राष्ट्रीय राइफल्स
    सेना ने बयान में कहा कि कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राणों की आहुति देनेवाले भारतीय सेना के कर्मियों के परिजनों को बलिदान का बैज और सम्मान प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। सीओएएस ने शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की, उन्हें निरन्तर समर्थन का आश्वासन दिया और उनके परिजनों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया। भारतीय सेना सम्मान, कर्तव्य और बलिदान के प्रति अपनी स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए सुनिश्चित करती है कि हर शहीद नायक को गरिमा और सम्मान के साथ याद किया जाये।

Share this:

Latest Updates