Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Turbulence में फंसी इंडिगो की फ्लाइट को पाकिस्तान के वायु क्षेत्र में घुसने की इजाजत नहीं मिली, श्रीनगर में इमर्जेंसी लैंडिंग

Turbulence में फंसी इंडिगो की फ्लाइट को पाकिस्तान के वायु क्षेत्र में घुसने की इजाजत नहीं मिली, श्रीनगर में इमर्जेंसी लैंडिंग

New Delhi News: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को खुलासा किया है कि नयी दिल्ली से श्रीनगर जा रही ‘इंडिगो’ की ‘ए321 नियो’ फ्लाइट को खराब मौसम के कारण भीषण Turbulence ( हवा में झटकों) में फंसने के बावजूद अपने हवाई क्षेत्र में घुसने की इजाजत नहीं दी थी। इसके चलते विमान में सवार 220 से ज्यादा यात्रियों की जान खतरे में पड़ गयी थी। इस विमान में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 05 सांसद भी सवार थे। हालांकि, राहत की बात रही कि विमान सुरक्षित रूप से श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड कर गया।
डीजीसीए ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नयी दिल्ली से श्रीनगर जा रहे ‘इंडिगो’ एयरलाइन के चालक दल के सदस्यों ने बुधवार को खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में प्रवेश का अनुरोध किया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डीजीसीए ने कहा कि विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आयी है। हालांकि, विमान का आगे का हिस्सा ‘नोज रेडोम’ क्षतिग्रस्त हो गया है। डीजीसीए ने कहा कि विमान के खराब मौसम की चपेट में आने की घटना की जांच विमानन नियामक कर रहा है।
डीजीसीए ने बताया कि इंडिगो के चालक दल के बयान के अनुसार उन्होंने मार्ग पर खराब मौसम के कारण वायुसेना के उत्तरी नियंत्रण (आईएएफ) से बायीं ओर (अंतरराष्ट्रीय सीमा) जाने का अनुरोध किया था, हालांकि इसे मंजूरी नहीं दी गयी। बाद में चालक दल ने खराब मौसम से बचने के लिए लाहौर से अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए सम्पर्क किया, लेकिन उसे भी अस्वीकार कर दिया गया। विमानन नियामक के अनुसार चालक दल ने शुरू में वापस लौटने का प्रयास किया, लेकिन जब वे तूफानी बादलों के करीब थे, तो उन्होंने खराब मौसम में ही आगे बढ़ने का फैसला किया। इसके बाद पायलट ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात नियंत्रण को ‘आपातकाल’ की सूचना दी, जिसके बाद विमान सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड कर गया।

Share this:

Latest Updates