Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एटीएस ने गुजरात से किया संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

एटीएस ने गुजरात से किया संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

▪︎ वाट्सएप के जरिये सीमावर्ती क्षेत्र की संवेदनशील जानकारी गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) एटीएस ने गुजरात से किया संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तारने कच्छ से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में सहदेव सिंह गोहिल (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपित गुजरात के विभिन्न स्थानों की गुप्त जानकारी एकत्र करके पाकिस्तान को भेज रहा था। एटीएस ने आरोपी के पास से महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये हैं। उसे आगे की पूछताछ के लिए अहमदाबाद ले जाया गया है।
गुजरात एटीएस के पुलिस अधीक्षक के. सिद्धार्थ ने शनिवार को अहमदाबाद में प्रेसवार्ता में कहा कि कच्छ के दयापर क्षेत्र से गुजरात एटीएस ने सहदेव गोहिल को गिरफ्तार किया है। आरोपित पीएचसी मातानी मढ़ी में संविदा पर मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के रूप में तैनात है। वह जल सेना (नेवी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गुप्त जानकारी पाकिस्तानी एजेंट को भेज रहा था। एटीएस की जांच में पता चला कि सहदेव ने नए निर्माण क्षेत्रों के फोटो और विवरण एक पाकिस्तानी महिला एजेंट, जो अदिति भारद्वाज नाम से जानी जाती है को वाट्सएप के जरिये भेजे थे।

बीएफएफ और नेवी की जानकारी पाकिस्तान भेजता था

पुलिस अक्षीधक ने बताया कि सूचना मिली थी कि कच्छ जिले का एक युवक बीएफएफ और नेवी की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा है। बाद में एक विशेष टीम बना कर उसे गिरफ्तार किया गया। आदिति भारद्वाज नामक महिला के सम्पर्क में आने के बाद सहदेव सीमावर्ती क्षेत्र की संवेदनशील जानकारी वाट्सएप के जरिये भेज रहा था। आरोपित को 40 हजार रुपए नकद भी दिये गये थे। कच्छ के दयापर चौकी के पास सहदेवसिंह गोहिल ने पैसे प्राप्त किये थे। आरोपित के फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इसी फोन से उसकी पाकिस्तान की महिला आदिती भारद्वाज से पाकिस्तान में बातचीत होती थी।
एटीएस के मुताबिक जून-जुलाई 2023 से आरोपित सहदेव पाकिस्तानी महिला एजेंट के सम्पर्क में था। पाकिस्तानी एजेंट के पास ऐसे संवेदनशील लोगों की सूची होती है, जिनसे वे सम्पर्क करते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप में भारतीय नंबर का इस्तेमाल किया जाता था। जांच में पता चला है कि आरोपी ने कुछ वीडियो डिलीट कर दिए हैं, जिन्हें वापस पाने की कार्रवाई जारी है। युवक ने भारत से एक सिमकार्ड खरीदा था, जिसे पाकिस्तानी महिला जासूस एक्सेस करती थी।

Share this:

Latest Updates