Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

असम में दो जिलों से 11.5 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, 04 तस्कर गिरफ्तार

असम में दो जिलों से 11.5 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, 04 तस्कर गिरफ्तार

Cachar : असम पुलिस ने राज्य के दो जिलों से 11.5 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किये हैं और चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। असम सीएम हिमंत विसवा शर्मा ने शनिवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग और कछार जिलों में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कार्बी आंगलोंग पुलिस ने खटखटी चेकपोस्ट पर एक वाहन को रोका और पांच करोड़ रुपए कीमत की 4.899 किलोग्राम मॉर्फिन जब्त कर एक तस्कर को पकड़ा है।
उन्होंने बताया कि दूसरी कार्रवाई में कछार में जिला पुलिस और विशेष कार्य बल ने छह करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की 1.2 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। सीएम ने कहा कि कछार पुलिस और एसटीएफ ने सोनाबाड़ीघाट में एक वाहन को रोका और साढ़े छह करोड़ रुपए की कीमत की 1.239 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Share this:

Latest Updates