Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

10वीं के रिजल्ट में इंदिरा गांधी बालिका स्कूल की छात्राओं का दबदबा, गीतांजलि बनी स्टेट टॉपर

10वीं के रिजल्ट में इंदिरा गांधी बालिका स्कूल की छात्राओं का दबदबा, गीतांजलि बनी स्टेट टॉपर

Ranchi News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप 10 में दबदबा बनाया है। राज्य के टॉप 10 विद्यार्थियों में से सात इसी स्कूल से हैं।
इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की गीतांजलि 98.60 प्रतिशत (493 अंक) के साथ पहला स्थान यानी स्टेट टॉपर बनी हैं।
वहीं, इसी स्कूल की रितु कुमारी, अमृता गुप्ता, पूजा कुमारी और अमर कुमार ने 491 अंकों के साथ (98.20 प्रतिशत) संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अमर कुमार प्रॉप वी उच्च विद्यालय तिलैया रांगाटांड़ से हैं।
इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की शिवानी कुमारी 489 अंकों के साथ (97.80 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि श्रेया कुमारी और साक्षी कुमारी ने 488 अंकों के साथ (97.60 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉप 10 में जगह बनायी है।
वहीं, 10 वीं के अन्य टॉपर्स में विकास प्रमाणिक (प्रॉप हाई स्कूल, बाघमारा, बलियापुर) ने 489 अंकों के साथ (97.80 प्रतिशत) और शुभम कुमार पात्रा (प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल, बांगुड़दा) ने 487 अंकों के साथ (97.40 प्रतिशत) प्राप्त किये हैं।
रिजल्ट शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से जारी किया। मौके पर उन्होंने 10 वीं की बेहतर रिजल्ट पर खुशी प्रकट की और सभी टॉपर और उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं, उनके शिक्षक और अभिभावकों को बधाई दी। साथ ही, सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के विद्यालयों के प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 4,33944 कुल परीक्षार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन दिया था, जिसमें 4,31488 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 3,95755 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जिसमें प्रथम श्रेणी से 202140, द्वितीय श्रेणी से 157294 और तृतीय श्रेणी से 17521 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं, कुल 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं।
पिछली बार से इस बार बेहतर रिजल्ट10वीं का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बेहतर रहा। इस बार 91. 7 प्रतिशत बच्चे उतीर्ण हुए हैं, जबकि पिछले साल 90.39 प्रतिशत बच्चे ही उतीर्ण हुए थे। वहीं, टॉप टेन की बात की जाये, तो कुल 62 छात्रों में 19 छात्र ही हैं, जबकि शेष छात्राएं हजारीबाग की की इंदिरा गांधी बालिका स्कूल की हैं। इस बार एक बार पुन: कोडरमा जिला टॉप पर रहा। यहां के कुल 96.83 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि सबसे खराब प्रदर्शन पश्चिमी सिंहभूम जिले का रहा। यहां से इस बार 80.41 प्रतिशत छात्र ही उत्तीर्ण हो सके।

Share this:

Latest Updates