गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना, रांची के ग्रामीण व सिटी एसपी भी बदले
Ranchi news : झारखंड सरकार ने 14 जिलों के एसएसपी-एसपी सहित कुल 48 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिन जिलों के एसएसपी-एसपी बदले हैं, उनमें जमशेदपुर व धनबाद के एसएसपी के अलावा पाकुड़, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो व चतरा जिले शामिल हैं। राज्य सरकार ने रांची के एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण व धनबाद के एसपी सिटी का भी तबादला कर दिया है। इतना ही नहीं, एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार तथा विशेष शाखा के आइजी प्रभात कुमार को आइजी जैप का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मंगलवार की देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब अपने नए स्थान पर योगदान के लिए आदेश दिया गया है। जिनका अन्यत्र तबादला नहीं हुआ है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया है।
कौन अधिकारी कहां गए
तदाशा मिश्रा : एडीजी रेल से विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
संजय आनंदराव लाठकर : एडीजी अभियान से एडीजी रेल।
टी. कंदसामी : विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से एडीजी अभियान।
प्रिया दुबे : एडीजी जैप को एडीजी प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण का भी अतिरिक्त प्रभार।
मनोज कौशिक : आइजी मुख्यालय से आइजी रांची।
अखिलेश कुमार झा : आइजी रांची से निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग।
अमोल वीनुकांत होमकर : आइजी अभियान से आइजी रेल।
प्रभात कुमार : आइजी विशेष शाखा अपने कार्यों के अतिरिक्त आइजी जैप।
माइकल राज एस. : आइजी बोकारो से आइजी अभियान।
क्रांति कुमार गडिदेशी : आइजी दुमका से आइजी बोकारो।
नरेंद्र कुमार सिंह : आइजी रेल से आइजी मानवाधिकार।
शैलेंद्र कुमार सिन्हा : निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी से आइजी दुमका।
सुदर्शन प्रसाद मंडल : आइजी संगठित अपराध सीआइडी सह आइजी जेल के अतिरिक्त आइजी मुख्यालय।
पटेल मयूर कन्हैयालाल : आइजी मानवाधिकार से आइजी प्रोविजन।
संजीव कुमार : डीआइजी हजारीबाग से डीआइजी एसीबी।
वाईएस रमेश : डीआइजी पलामू से डीआइजी एससीआरबी।
सुरेंद्र कुमार झा : डीआइजी बोकारो से डीआइजी कार्मिक।
चौथे मनोज रतन : डीआइजी कोल्हान चाईबासा से डीआइजी विशेष शाखा।
संध्या रानी मेहता : डीआइजी सीआइडी से डीआइजी बजट।
शैलेंद्र कुमार वर्णवाल : डीआइजी एसीबी से डीआइजी विशेष शाखा।
नौशाद आलम अंसारी : डीआइजी कार्मिक से डीआइजी पलामू।
चंदन कुमार झा : डीआइजी विशेष शाखा से डीआइजी सीआइडी।
अनुरंजन किस्पोट्टा : डीआइजी विशेष शाखा से डीआइजी कोल्हान चाईबासा।
कुसुम पुनिया : एसपी विशेष शाखा से समादेष्टा जैप-9 साहिबगंज।
किशोर कौशल : एसएसपी जमशेदपुर से समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग।
मोहम्मद अर्शी : समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग से एसपी सिमडेगा।
हृदीप पी. जनार्दनन : एसएसपी धनबाद से एसपी विशेष शाखा।
निधि द्विवेदी : एसपी सीआइडी से एसपी पाकुड़।
आशुतोष शेखर : एसपी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से एसपी पीटीसी पद्मा।
पीयूष पांडेय : समादेष्टा जैप-10 से एसएसपी जमशेदपुर।
प्रभात कुमार : एसपी पाकुड़ से एसएसपी धनबाद।
अमन कुमार : एसपी खूंटी से एसपी गढ़वा।
सादिक अनवर रिजवी : एसपी एसीबी से एसपी लोहरदगा।
अरविंद कुमार सिंह : एसपी हजारीबाग से एसपी एसीबी।
विकास कुमार पांडेय : एसपी चतरा से एसपी एसीबी।
अंजनी अंजन : एसपी एसीबी से एसपी हजारीबाग।
सौरभ : एसपी सिमडेगा से समादेष्टा जैप-10
राजकुमार मेहता : एसपी सिटी से एसपी जामताड़ा।
शंभू कुमार सिंह : एसपी गुमला से समादेष्टा जैप-4 बोकारो। एसआइएसएफ बोकारो का भी प्रभार।
अजीत कुमार : एसपी नगर धनबाद से एसपी नगर रांची।
मुकेश कुमार : समादेष्टा एसआइएसएफ बोकारो से एसपी गोड्डा।
राकेश रंजन : समादेष्टा जैप-1 से एसपी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा।
हरिश बिन जमां : एसपी लोहरदगा से एसपी गुमला।
मनीष टोप्पो : एसपी विशेष शाखा से एसपी खूंटी।
हरविंदर सिंह : एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं से एसपी बोकारो।
सुमित कुमार अग्रवाल : एसपी ग्रामीण रांची से एसपी चतरा।
प्रवीण पुष्कर : एसपी रेल से एसपी ग्रामीण रांची।
ऋत्विक श्रीवास्तव : एएसपी अभियान चतरा से एसपी नगर धनबाद।



