Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

श्रीलंका के संसदीय शिष्टमंडल से बिरला ने कहाआतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की आवश्यकता

श्रीलंका के संसदीय शिष्टमंडल से बिरला ने कहाआतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की आवश्यकता

New Delhi : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद किसी एक देश का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूरी मानव सभ्यता के लिए चुनौती है। उन्होंने सभी देशों से इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की।
अध्यक्ष बिरला ने मंगलवार को संसद भवन में श्रीलंका की संसद के डिप्टी स्पीकर और संसद की समितियों के सभापति डॉ. रिज़्वी सालीह के नेतृत्व में भारत यात्रा पर आए श्रीलंका के संसदीय शिष्टमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका की मित्रता सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित है। दोनों देशों के बीच बौद्ध धर्म की साझी विरासत को भी उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच फिनटेक और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग बढ़ रहा है। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका में यूपीआई-आधारित भुगतान प्रणाली की शुरुआत और पर्यटन के लिए समुद्री रास्तों में सुधार की बात की। बिरला ने भारत की संसद में तकनीकी नवाचारों के महत्व पर जोर दिया। कहा कि संसद डिजिटल और एआई तकनीकों के जरिए पारदर्शिता और जन भागीदारी को बढ़ावा दे रही है।
डॉ. रिजवी सालीह ने भारत के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे दोनों देशों के सम्बन्ध मजबूत होंगे। इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। श्रीलंका का संसदीय शिष्टमंडल इस समय संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग ले रहा है।

Share this:

Latest Updates