New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिनों के दौरा के क्रम में गुरुवार की शाम पटना पहुंचे और 72 मिनट का रोड शो किया। इसके पूर्व पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। शाम 6:45 बजे पीएम बीजेपी कार्यालय पहुंचे और कार्यकताओं के साथ मीटिंग की। प्रधान मंत्री का रात्रि विश्राम राजभवन में है। अगले दिन 30 मई को सासाराम में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
इसके पूर्व पीएम सिक्किम, पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार पहुँचे। प्रधानमंत्री गुरुवार (29 मई) को सुबह सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लिया। वह सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां वह अलीपुरद्वार में दोपहर अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी। इस क्रम में यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहर किया । उन्होंने कहा कि तीन बार घुसकर मारे है,अगली बार आतंकी हमला हुआ तो पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी होगी। पीएम ने टीएमसी के नेताओं को गरीबों से कट कमिशन लेने वाला बताया।
प्रधानमंत्री अगले दिन (30 मई) बिहार के काराकाट में सुबह प्रधानमंत्री 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह एक सार्वजनिक समारोह को भी सम्बोधित करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह दोपहर कानपुर नगर में करीब 20,900 करोड़ रुपये की लागतवाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह एक सार्वजनिक समारोह को भी सम्बोधित करेंगे।



