Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड एटीएस और कोलकाता एसटीएफ ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 05 लोग गिरफ्तार

झारखंड एटीएस और कोलकाता एसटीएफ ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 05 लोग गिरफ्तार

Dhanbad News : धनबाद जिला के बाघमारा पुलिस अनुमंडल अन्तर्गत महुदा थाना पुलिस, झारखंड एटीएस और कोलकाता एसटीएफ ने अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में मुर्शीद अंसारी, मोहम्मद सब्बीर अंसारी, मोहम्मद मुस्ताफा उर्फ मुस्सु, मोहम्मद परवेज उर्फ रिंकु और मोहम्मद मिस्टर शामिल हैं।
पुलिस ने छापामारी वाली जगह से 04 पिस्टल, 08 पिस्टल बैरल, 28 अर्द्धनिर्मित मैगजीन, 09 राउंड जिन्दा कारतूस, 10 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्तौल, 02 ड्रिल मशीन, स्प्रिंग, 05 हथौडे, 17 रेती, 27 छेनी, 02 मोबाइल, 07 हेक्सा ब्लेड, 06 रांउड फाईल (रेती), 05 स्क्वायर फाईल (रेती), 12 हार्फ रांउड फाईल (रेती) और एक ट्रेन का टिकट सहित अन्य सामान बरामद किये हैं।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में संचालित इस मिनी गन फैक्टरी पर छापा मारा। यह फैक्टरी मुर्शीद अंसारी के घर के पास, उसी के ईंट और एस्बेस्टस से बने एक कमरा में चलायी जा रही थी। गन फैक्ट्री में सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर छापेमारी की गयी।
छापेमारी के क्रम में पता चला कि पांच व्यक्तियों द्वारा उक्त कमरा में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री स्थापित कर देशी पिस्टल बनाये जा रहे हैं। कागजात की मांग करने पर कोई भी वैध कागजात उनकी ओर से नहीं दिया गया। पूछताछ करने पर पांचों आरोपितों ने बताया कि ये अवैध रूप से देशी पिस्तौल बना कर अलग-अलग अपराधियों और गिरोहों को बेचा करते हैं। पुलिस की ओर से मिनी गन फैक्ट्री से बरामद सभी सामानों को जब्त कर विधिवत जब्ती सूची तैयार की गयी है। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share this:

Latest Updates