Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तरी सिक्किम में पर्यटक वाहन तीस्ता नदी में गिरा, दो को बचाया गया, नौ की तलाश जारी

उत्तरी सिक्किम में पर्यटक वाहन तीस्ता नदी में गिरा, दो को बचाया गया, नौ की तलाश जारी

Gangtok News : उत्तरी सिक्किम में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। पर्यटकों को ले जा रही एक टैक्सी तीस्ता नदी में गिर गई। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे। दो लोगों को गम्भीर हालत में निकाला गया है। बाकी अन्य लापता हैं। यह हादसा उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग-मुन्शीथांग मार्ग पर हुआ। टैक्सी सड़क से लगभग 1,000 फीट नीचे तीस्ता नदी में गिर गयी। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन, सिक्किम पुलिस, भारतीय सेना, आईटीबीपी और स्थानीय लोगों की मदद से खोज और बचाव अभियान में जुटा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया है। उनकी हालत गम्भीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य की तलाश जारी है। दुर्घटना स्थल दूरस्थ स्थान पर होने के कारण खोज एवं बचाव कार्य में बाधा आ रही है। यात्रियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Share this:

Latest Updates