Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नक्सली ने ओपन जेल में की खुदकुशी

नक्सली ने ओपन जेल में की खुदकुशी

Hazaribagh News: जिले के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा में बंद एक नक्सली विचाराधीन कैदी ने खुदकुशी कर ली है। वार्ड डी में उसका शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बंदी को 09 फरवरी 2021 को दुमका केन्द्रीय कारा से हजारीबाग जेल में स्थानांतरित किया गया था। वह नक्सली गतिविधियों से जुड़े आठ मामलों में विचाराधीन था। जेल प्रशासन ने बताया कि सुबह गिनती के दौरान बंदी अपने स्थान पर नहीं मिला। तलाशी लेने पर वार्ड डी में फंदे पर लटका उसका शव मिला।
घटना की सूचना मिलते ही जेल के चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सम्बन्धित विभागों को दे दी है।
मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है और वे हजारीबाग के लिए रवाना हो गये हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी इसी जेल में एक सजायाफ्ता कैदी ने
खुदकुशी कर ली थी। लगातार हो रहीं ऐसी घटनाओं ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। फिलहाल, जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटा है।

Share this:

Latest Updates