Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, छह की मौत, सात घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, छह की मौत, सात घायल

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि शादी से लौट रहे बरातियों की कार तेज रफ्तार में भुप्पा पुरवा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। इससे कार में सवार छह लोगों की मौत हो गयी और सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक अनुज मिश्र ने बताया कि शनिवार तड़के लगभग 03 बजे थाना मझिला के कुसमा गांव से शादी कराकर पाली लौट रहे बारातियों की एक आर्टिगा कार भुप्पा पुरवा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में जितेन्द्र (22), आकाश (18), सिद्दार्थ (6), रामू (35), उदय वीर (23), जौहरी (40) शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को एवं घायलों को सीएचसी शाहाबाद एंबुलेंस से भिजवाया। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और पुलिस को दिशा-निर्देश दिये। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

Share this:

Latest Updates