NEW DELHI NEWS: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 मई को मिजोरम के आइजोल-चंफई राजमार्ग पर एक महिंद्रा एक्सयूवी से 9.72 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त कीं। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में जब्त की गयीं गोलियों की कीमत 9.72 करोड़ रुपये आंकी गयी है।
वित्त मंत्रालय की ओर से रविवार को इस संबंध में जानकारी साझा की गयी। प्रारम्भिक जांच से पता चला है कि यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ म्यांमार से भारत-म्यांमार सीमा के जोखावथर सेक्टर के माध्यम से मिजोरम में लाया गया था।
Ñडीआरआई के अधिकारियों को 10 पैकेट मिले, जिनमें तस्करी की गयी यह दवा छिपायी गयी थी। इन पैकेटों को वाहन की पीछे की सीट पर एक कोटर/कक्ष में चालाकी से रखा गया था। बरामद की गयी दवा और वाहन ; दोनों को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जनवरी 2025 से अब तक डीआरआई ने मिजोरम में 72 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है। इस दौरान 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत दोषियों के लिए 10 साल तक के कठोर कारावास का प्रावधान है। डीआरआई की यह कार्रवाई नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ सख्त कदम है।
डीआरआई ने मिजोरम में मेथामफेटामाइन की बड़ी खेप पकड़ी

Share this:


