Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं: मोदी

भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं: मोदी

हैदराबाद हाउस में पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस के साथ पीएम ने की व्यापक चर्चा

New Delhi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने सोमवार को नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच कृषि, फार्मा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों, रेलवे और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता हुई। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा की और भारतीय लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। दोनों पक्षों ने आपसी हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने पैराग्वे के प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि पैराग्वे दक्षिण अमेरिका में भारत के महत्त्वपूर्ण भागीदारों में से एक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक आदर्श और जनकल्याण की सोच एक जैसी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग सहित डिजिटल प्रौद्योगिकी, महत्त्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, रेलवे और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नये अवसर हैं। उन्होंने कहा कि एमईआरसीओएसयूआर के साथ भारत का प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट है और दोनों देश इसके विस्तार पर काम कर सकते हैं।
मोदी ने कहा कि भारत और पैराग्वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी साझा चुनौतियों से लड़ने के लिए सहयोग की अपार सम्भावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और पैराग्वे ग्लोबल साउथ के अभिन्न अंग हैं और उनकी आशाओं, आकांक्षाओं और चुनौतियों में समानता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए इन चुनौतियों से कारगर तरीके से निपट सकते हैं।
मोदी ने कहा कि कोविड महामारी के समय भारत ने पैराग्वे के लोगों के साथ वैक्सीन साझा की थी। उन्होंने कहा कि ऐसी और भी क्षमताएं हैं, जो दोनों देश एक-दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पैराग्वे के राष्ट्रपति की यात्रा से न केवल आपसी सम्बन्धों को मजबूती मिलेगी, बल्कि भारत और लैटिन अमेरिका सम्बन्धों में भी नये आयाम जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने गयाना में कैरीकॉम समिट में भाग लिया था और कई विषयों पर सहयोग बढ़ाने पर बात की थी।

Share this:

Latest Updates