Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

म्यांमार बॉर्डर के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद

म्यांमार बॉर्डर के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद

Imphal News: मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मणिपुर पुलिस ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास तेंगनौपाल जिले में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के तीन कैडरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन बुलेटप्रूफ जैकेट, छह बुलेटप्रूफ प्लेट (दो लोहे की और चार फाइबर की) और कुछ कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म भी जब्त की गयीं।
मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास तेंगनौपाल जिले में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के तीन कैडरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये उग्रवादियों की पहचान सुग्नु अवांग मंडोप लैकाई, काकचिंग जिले के रहनेवाले 25 वर्षीय अहैबम अजय सिंह, मोइरांग त्रोंगलाओबी अवांग लैकाई, विष्णुपुर जिले के 22 वर्षीय लेइखुरम जॉनसन मैतेई, और सिंगजामेई अकामपत लैकाई, इंफाल वेस्ट के 26 वर्षीय सगोलसेम सनाजोबा सिंह के रूप में हुई है।
उधर, पूरे राज्य में पहाड़ी और घाटी इलाकों के संवेदनशील हिस्सों में सर्च आॅपरेशन और एरिया डोमिनेशन अभियान भी एक साथ चलाये गये।
चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के खुआंगमुन इलाके में अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। इसमें एक .303 राइफल (खाली मैगजीन के साथ), चार सिंगल बैरल बंदूकें, तीन संशोधित लॉन्ग रेंज मोर्टार, दो आईईडी (तीन किलोग्राम और एक किलोग्राम वजन के), दो लाइव पोंपी राउंड, बुलेटप्रूफ जैकेट (प्लेट सहित), एक हेलमेट, दो एम्युनेशन पाउच और एक बाओफेंग रेडियो सेट शामिल हैं।
इंफाल वेस्ट जिले के पटसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत खुम्बोंग लौबुक लम्बी तेरा माखोंग रोड के पास एक अन्य सर्च आॅपरेशन में भी भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इनमें एक लोकल मेड कार्बाइन मशीन गन (मैगजीन सहित), एक डबल बैरल गन, एक सिंगल बैरल गन, एक .32 पिस्टल (मैगजीन सहित), दो 7.62 एलएमजी मैगजीन, एक नम्बर 36 एचई ग्रेनेड (डेटोनेटर सहित), एक चीनी हैंड ग्रेनेड, दो स्टन ग्रेनेड और कई प्रकार की गोलियां (9 एमएम, एके राइफल, .45 एमएम और .22) शामिल हैं।
इसके अलावा तीन बुलेटप्रूफ जैकेट, छह बुलेटप्रूफ प्लेट (दो लोहे की और चार फाइबर की) और कुछ कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म भी जब्त की गयीं। ये आॅपरेशन राज्य में उग्रवाद को जड़ से खत्म करने और शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सुरक्षा बलों की निरन्तर कोशिशों की एक अहम कड़ी माने जा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates