Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रिश्वत मामले में आईआरएस अफसर गिरफ्तार,सीबीआई की तीन राज्यों में छापेमारी

रिश्वत मामले में आईआरएस अफसर गिरफ्तार,सीबीआई    की तीन राज्यों में छापेमारी

New Delhi News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करदाता सेवा निदेशालय में तैनात अतिरिक्त महानिदेशक अमित कुमार सिंघल को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 2007 बैच के अधिकारी सिंघल ने कथित तौर पर कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये की पहली किस्त शनिवार को मोहाली स्थित उनके आवास पर पहुंचाई जा रही थी।
उन्होंने बताया कि रिश्वत मांगने के संबंध में शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और हर्ष कोटक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो सिंघल के मोहाली स्थित आवास पर उनकी ओर से कथित तौर पर रिश्वत ले रहा था। सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘रिश्वत मांगने के अलावा भुगतान न करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई करने, भारी जुर्माना लगाने और उत्पीड़न की धमकी भी दी गई थी।”
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने दिल्ली, पंजाब और मुंबई में आरोपियों से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, नकदी और लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान अब भी जारी है और कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

Share this:

Latest Updates