Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संसद के विशेष सत्र की मांग के बीच सरकार ने मॉनसून सत्र की तिथियां घोषित कीं

संसद के विशेष सत्र की मांग के बीच सरकार ने मॉनसून सत्र की तिथियां घोषित कीं

New Delhi News : ‘आपरेशन सिन्दूर’ और बाद के घटनाक्रम पर संसद का विशेष सत्र आयोजित किये जाने की विपक्ष की मांग के बीच सरकार ने बुधवार को घोषणा की है कि आगामी मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मॉनसून सत्र की तारीख पर मुहर लगायी। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि ‘आॅपरेशन सिन्दूर‘ के बाद मंगलवार को भी विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाये जाने की मांग दुहरायी थी। आज सरकार की घोषणा से स्पष्ट है कि इस सम्बन्ध में कोई विशेष सत्र आयोजित नहीं होगा।
रिजिजू ने कहा है कि संसदीय नियमों के तहत सत्र के दौरान सभी विषयों पर चर्चा सम्भव है।

Share this:

Latest Updates