Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

New Delhi news: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को दिल्ली सरकार की पहल के तहत 200 देवी योजना की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य सतत विकास और स्वच्छ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त इससे दिल्ली के लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ में भी सुधार होगा। इसके मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे।
केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट पर कहा कि आज प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार की सतत परिवहन पहल के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखायी। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देती है और यह सतत विकास के प्रति भारत की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री द्वारा समर्पित इलेक्ट्रिक बस में सफर के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आ रही है। दिल्ली सरकार ने देवी योजना के तहत पहले 400 इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली में चलायी है। पर्यावरण दिवस पर आज प्रधानमंत्री ने 200 इलेक्ट्रिक बसें दिल्लीवासियों के लिए समर्पित की हैं।

02 मई को भी 400 नयी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने विगत 02 मई को दक्षिणी दिल्ली के कुशक नाला डिपो से 400 नयी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। उस समय पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली सरकार इस साल के अंत तक 2080 और इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने का लक्ष्य है।
इसके अलावा दिल्ली सरकार का लक्ष्य दिल्ली में सार्वजानिक परिवहन को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बनाना है, जिससे न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि नागरिकों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था भी मिलेगी। दिल्ली को ‘भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कैपिटल’ बनाने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक राजधानी में सभी बसें इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में संचालित हों। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और आधुनिक परिवहन तकनीकों पर काम किया जा रहा है।

दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 से राजधानी में वायु प्रदूषण में काफी कमी आयेगी

दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 सार्वजानिक परिवहन में दिल्ली के नेतृत्व को और मजबूत करेगी, जिससे राजधानी में वायु प्रदूषण में काफी कमी आयेगी। प्रस्तावित दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 में सभी सीएनजी आॅटो-रिक्शा, टैक्सियों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जायेगा। सरकार सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के अंतर्गत चलनेवाले सभी बसों के स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर ई बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारेगी। ईवी पॉलिसी 2.0 में ईवी वाहनों के परिचालन के साथ-साथ उनकी चार्जिंग स्टेशन को भी स्थापित करने की नीति शामिल है। इसमें सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की समुचित प्लान है। यह नीति नये भवनों और सार्वजनिक स्थानों में चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य करती है। निजी और सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों के लिए सब्सिडी प्रदान करती है और रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड सहित प्रमुख सड़कों पर फास्ट-चार्जिंग कॉरिडोर स्थापित करना शामिल है।

Share this:

Latest Updates