Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छात्रा से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आए सीएम हेमंत सोरेन, आरोपी पर कार्रवाई का दिया आदेश

छात्रा से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आए सीएम हेमंत सोरेन, आरोपी पर कार्रवाई का दिया आदेश

Jharkhand (झारखंड) के पाकुड़ जिले से एक स्कूली छात्रा से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम हेमंत सोरेन की नजर इस पर जाते ही वह एक्शन में आ गए। उन्होंने तुरंत इस मामले में संज्ञान लिया और आरोपी पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार इस वीडियो को रजनी मुर्मू ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर करते हुए मंत्री आलमगीर आलम को टैग किया है। उन्होंने लिखा है कि एक लड़का एक आदिवासी लड़की को बुरी तरह मार रहा है और दूसरे लोग इस घटना की वीडियो बना रहे हैं। लड़की संत स्टेनिलस स्कूल पाकुड़ में पढ़ती है और लड़का रोलामारा गांव के महेशपुर ब्लॉक का रहने है। आपको बता दें कि आदिवासी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के हिंसक वीडियो इस तरह सोशल मीडिया पर आते रहते हैं।

मारने वाले लड़के का दोस्त बना रहा वीडियो

वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का स्कूली छात्रा को लातों से बुरी तरह मार रहा है और छात्रा उससे बचने का प्रयास कर रही है। इसमें लड़के का एक दोस्त इसका वीडियो बना रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए आरोपी पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके बाद झारखंड पुलिस भी एक्शन में आ गई। झारखंड पुलिस ने लिखा कि आदरणीय महोदय @HemantSorenJMM पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ @pakurpolice को मामले की अविलंब जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सूचित करने हेतु आदेश दिया गया है।

Share this:

Latest Updates