Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कमरा युवती का और फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की डेड बॉडी, पुलिस भी मामले को जानकर हैरान 

कमरा युवती का और फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की डेड बॉडी, पुलिस भी मामले को जानकर हैरान 

Bihar (बिहार) की राजधानी पटना में पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर स्थित एक युवती के किराए के मकान में एक युवक की फांसी के फंदे पर लटकती हुई डेड बॉडी मिली है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस भी इस मामले में हैरानी जता रही है। मृतक की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली शहदरा, रामधनी रोड निवासी देवा कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजन युवती पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

दोस्तों के साथ मिलकर हत्या का आरोप

देवा के बहनोई सतेंद्र कुमार व बहन बबीता देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह आत्महत्या की सूचना मिली। वहां पहुंचकर देखा तो देवा फंदे से झूल रहा था, लेकिन उसका पैर जमीन को छू रहा था। बहन बबीता देवी ने आरोप लगाया कि लड़की ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर देवा की हत्या कर फांसी का रूप दिया है। बाईपास थाने के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र राम ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share this:

Latest Updates