Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते गंगा की तेज धारा में समा गए 6 बच्चे, बचाए गए 2 और 2 की मिली डेड बॉडी, 2 की तलाश…

… और देखते ही देखते गंगा की तेज धारा में समा गए 6 बच्चे, बचाए गए 2 और 2 की मिली डेड बॉडी, 2 की तलाश…

Bihar (बिहार) की राजधानी पटना से 21 मई को एक अत्यंत दुखद खबर आ रही है। यहां स्नान कर रहे 6 बच्चे देखते ही देखते गंगा नदी की तेज धारा में समा गए। किसी तरह दो बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, जबकि चार अन्य लड़के डूब गए। दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है। अन्य दो की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुद्धा कालोनी के एलसीटी घाट पर यह हादसा हुआ।

लापता बच्चों को खोज रहे गोताखोर

दोनों लापता बच्चों को गंगा नदी से निकलने के लिए गोताखोर और अन्य लोग लगे हुए हैं। सभी बच्चे रविवार सुबह गंगा स्नान करने गए थे। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम और बुद्धा कालोनी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जानकारी मिल रही है कि एक मृतक बच्चे के पिता पटना पुलिस में तैनात हैं। गंगा नदी में हुए इस बड़े हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पर बच्चों की तलाश के लिए जुट गए।

Share this:

Latest Updates