Ranchi News: सोमवार को धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा, ‘धरतीआबा बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे। हमें गर्व है कि हम उसी राज्य के रैयत हैं, जहां उनका जन्म हुआ। धरतीआबा ने अपने संघर्ष तथा नेतृत्व क्षमता के बूते अल्पायु में ही इस प्रांत से जन अधिकार की लड़ाई लड़ी और भारत की स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष करते हुए रांची कारावास के दौरान आज ही के दिन उनका देहांत हुआ। महान क्रांतिकारी धरतीआबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मैं समस्त झारखंड वासियों एवं झारखण्ड विधान सभा की ओर से उन्हें नमन करता हूं।’
इस मौके पर झारखंड विधानसभा परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर विधानसभा के प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ब्रम सहित अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने धरतीआबा बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद

Share this:


