Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ठाणे: चलती लोकल ट्रेन से गिर कर 06 यात्रियों की मौत, सात घायल

ठाणे: चलती लोकल ट्रेन से गिर कर 06 यात्रियों की मौत, सात घायल

Mumbai News : ठाणे जिले में कोपर और दिवा स्टेशनों के बीच सोमवार को सुबह लोकल ट्रेन से गिर कर छह यात्रियों की मौत हो गयी है। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गये हैं, इन सभी को कलवा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी नीला स्वप्रिल ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े बजे आमने-सामने से विपरीत दिशा में जा रही दो लोकल ट्रेनों के फुटबोर्ड पर बैठे यात्री आपस में टकरा कर रेलवे पटरी के पास गिर गये। इस घटना में 08 लोगों को कोपर और दिवा के बीच रेलवे पटरी से उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गार्ड ने 05 घायल यात्रियों को जीआरपी को सौंपा। इन सभी का इलाज कलवा सरकारी अस्पताल में हो रहा है, लेकिन मृतकों की जानकारी अस्पताल सूत्रों ने अभी तक नहीं दी है।

Share this:

Latest Updates