Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेंगलुरू भगदड़ : आईपीएस अधिकारी विकास कुमार ने निलम्बन को कैट में दी चुनौती

बेंगलुरू भगदड़ : आईपीएस अधिकारी विकास कुमार ने निलम्बन को कैट में दी चुनौती

Bengluru News: शहर के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाद हुई भगदड़ मामले में निलंबित आईपीएस अधिकारी विकास कुमार ने केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट)का दरवाजा खटखटाया है। विकास कुमार ने अपनी अपील में राज्य सरकार की कार्रवाई को चुनौती दी है। दरअसल, राज्य की सिद्धरमैया सरकार ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के बाद कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलम्बित कर दिया था।
राज्य सरकार द्वारा 05 जून की रात जारी आदेश में बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम संभाग) विकास कुमार, डीसीपी (मध्य सम्भाग) एच.टी. शेखर, एसीपी बालकृष्ण और कब्बन पार्क इंस्पेक्टर गिरीश ए.के को सेवा से निलम्बित कर दिया गया था। निलंबन आदेश के मद्देनजर आईपीएस अधिकारी विकास कुमार ने राज्य सरकार की कार्रवाई को चुनौती देते हुए केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाया है।
उल्लेखनीय है कि 04 जून को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की जीत के जश्व के दौरान हुई भगदड़ में आरसीबी के 11 प्रशंसकों की मौत हो गयी थी, जबकि 50 से अधिक घायल हो गये थे। इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई की थी।

Share this:

Latest Updates