Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुंबई में 52 करोड़ रुपये की ड्रग बरामद, ब्रिटिश नागरिक समेत 06 तस्कर गिरफ्तार

मुंबई में 52 करोड़ रुपये की ड्रग बरामद, ब्रिटिश नागरिक समेत 06 तस्कर गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 52 करोड़ रुपये की ड्रग सहित 06 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में एक ब्रिटिश नागरिक भी शामिल है, जो इस गिरोह का सरगना है। वह मोजाम्बिक के रास्ते देश में ड्रग्स की तस्करी करता था।
मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) के एक अधिकारी ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि उनकी टीम एक गुप्त सूचना के आधार पर 28 मई को लंदन निवासी 50 वर्षीय कुलदीप सिंह हरजीत सिंह गोजारा को जोगेश्वरी इलाके से गिरफ्तार किया था। उसके पास से ट्रॉली बैग में 5.02 किलोग्राम कोकीन मिली, जिसकी कीमत करीब 52 करोड़ रुपये है। गोजारा जोगेश्वरी ईस्ट में कोकीन की खेप पहुंचाने आया था। गोजारा मूल रूप से पंजाब का रहनेवाला है, लेकिन लंदन में रहता है।
गोजारा की गिरफ्तारी के बाद एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने उसके खरीदारों और आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। इसके बाद एएनसी टीम ने दीव द्वीप के रहनेवाले महेंद्र प्रेजी को भी गिरफ्तार किया। उससे गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने अब्दुल समद अफजल मेमन, परवेज अफाक और ऋषभ एड्रिस को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से हवाला भुगतान से सम्बन्धित कई कोड भी जब्त किये हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद शेख मोहम्मद आरिफ उद्दीन को गिरफ्तार किया, जो पूर्वी अफ्रीका के मोजाम्बिक में रहता है और वह बांग्लादेशी नागरिक है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि इन तस्करों ने मोजाम्बिक और दुबई की कई यात्रा की हैं। पूछताछ प्राथमिक चरण में है। इस मामले और गिरफ्तारी होने की सम्भावना है।

Share this:

Latest Updates