Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेएससीए के नव निर्वाचित पदाधिकारियों अजय नाथ शाहदेव, संजय पाण्डेय और सौरभ तिवारी को आरडीसीए ने किया सम्मानित

जेएससीए के नव निर्वाचित पदाधिकारियों अजय नाथ शाहदेव, संजय पाण्डेय और सौरभ तिवारी को आरडीसीए ने किया सम्मानित

Share this:

Ranchi news: रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा मंगलवार को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला संघ के कार्यालय जेएससीए स्टेडियम धुर्वा में किया गया। सम्मान समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारी अजय नाथ शाहदेव अध्यक्ष, संजय पाण्डेय उपाध्यक्ष, सचिव सौरव तिवारी, कार्यकारणी सदस्य रमेश कुमार, संजय जैन, श्रीराम पुरी, राघवेंद्र नारायण सिंह, उमा महेश्वर राव, उत्तम कुमार विश्वास आदि को रांची जिला के पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में रांची जिला क्रिकेट संघ के राजू शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, विभूति भूषण अमर, सचिव शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक, कार्यकारणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, अनवर मुस्तफा, सुरेश कुमार, मुज्जफर अली, मो. उजैर सहायक सचिव, सुनील पाल, शम्भू सिन्हा, अंजना दुबे, मुक्तेश सिंह, हिमांशु शेखर, रौनी सिंह, दिलीप कुमार, दिलीप सिंह, देवेश चंद्रा, गिरीश प्रसाद, शाहिद मिर्जा, सूरज पांडे, आदि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates