Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RAJSTHAN : भाभी से था युवक का अवैध संबंध, जब भाई को पता चला तो उठाया खौफनाक कदम और कर दी बेरहमी से भाई की हत्या

RAJSTHAN : भाभी से था युवक का अवैध संबंध, जब भाई को पता चला तो उठाया खौफनाक कदम और कर दी बेरहमी से भाई की हत्या

राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत तिजारा थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पत्नी से अवैध संबंध को लेकर यहां भाई ने भाई को ही बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी है।  पुलिस ने गला रेतकर युवक की हत्या करने के मामले में 12 घंटे में ही खुलासा करते हुए मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या भाभी के साथ अवैध संबंध होने के कारण की गई थी। 

21 मई को दर्ज कराई गई थी हत्या की प्राथमिकी

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा के सुपरविजन में पुलिस उप अधीक्षक प्रेम बहादुर सिंह के निर्देशन में मृतक मनोज कुमार शर्मा की हत्या का खुलासा करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। 21 मई को तिजारा थाने में मृतक के पिता सुखराम ब्राह्मण निवासी वार्ड नंबर 18 ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 21 मई को मेरे भाई विशन का लड़का मोहित मेरे घर आया था। जो मेरे पुत्र मनोज उर्फ कालू और पोते भविष्य को बाइक से बाजार सब्जी लेने की बोलकर घर से ले गया था। उन्होंने मेरे पोते को मेरे पुराने मकान पर छोड़ दिया था। शाम को मुझे पता चला कि किसी ने मेरे पुत्र की गर्दन काटकर तिजारा फोर्ट के पीछे मार कर पटक दिया है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

मामले की जांच को लेकर बनाई गई थी टीम

मामले को तिजारा पुलिस ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसमें पड़ोसी व आसपास वालों से पूछताछ की गई। मोहित के संदिग्ध होने पर पुलिस ने मोहित शर्मा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ आरोपी मोहित ने बताया कि एक साल से मेरा भाभी से अवैध संबंध चल रहा था। मेरा भाई रास्ते का कांटा बन रहा था। जिसे रास्ते से हटाने के लिए चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी।

Share this:

Latest Updates