Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विमान दुर्घटना में 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान, परिजनों को सौंपे गये 47 शव

विमान दुर्घटना में 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान, परिजनों को सौंपे गये 47 शव

Ahmedabad News: अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। सोमवार सुबह तक कुल 47 मृतदेह परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा 87 और परिजनों से सम्पर्क किया गया है।
सिविल अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि फिलहाल सिविल अस्पताल में 13 परिजन मौजूद हैं, जिन्हें उनके परिजनों के मृत शरीर सम्मानपूर्वक सौंपे जायेंगे। इसके अलावा 87 और परिजनों से सम्पर्क किया गया है। डॉ. पटेल ने बताया कि 12 ऐसे परिवार हैं, जो अपने अन्य परिजनों के डीएनए मैचिंग के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि वे एक साथ सभी मृतकों के शव स्वीकार कर सकें।उन्होंने बताया कि 16 जून की सुबह 9:30 बजे तक कुल 47 मृतदेह सौंपे जा चुके हैं, जिनमें खेड़ा, अहमदाबाद, बोटाद, महेसाणा, भरूच, अरावली, वडोदरा, जूनागढ़, आणंद, महीसागर, गांधीनगर और भावनगर जिलों के निवासी शामिल हैं।
अहमदाबाद में 12 जून को लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अक171 मेधाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मृतकों की पहचान के डीएनए के जरिये शवों की पहचान प्रक्रिया शुरू की गयी है। जिन मृतकों के डीएनए सैंपल मैच हो गये हैं, उनके पार्थिव शरीर परिजनों को सम्मानपूर्वक सौंपे जा रहे हैं। हर मृतक के परिवार के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गयी हैं। हर टीम में एक वरिष्ठ अधिकारी, एक पुलिसकर्मी और एक पेशेवर काउंसिलर शामिल है।

Share this:

Latest Updates