Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जातीय जनगणना का कार्य देशहित में समय और ईमानदारी से पूरा होना चाहिए : मायावती

जातीय जनगणना का कार्य देशहित में समय और ईमानदारी से पूरा होना चाहिए : मायावती

Lucknow : केन्द्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने की तिथियों का एलान कर दिया है। इसको लेकर राजनेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि जनकल्याण से सीधे तौर पर जुड़ा जातीय जनगणना का कार्य देशहित में अब समय से ईमानदारीपूर्वक पूरा होना चाहिए। केन्द्र सरकार इस पर ध्यान दे।
बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, ‘भाजपा ने केंद्र में अपने 11 वर्षों के कार्यकाल के बारे में जो अपार उपलब्धियां गिनायीं, जो जमीनी हकीकत में लोगों की गरीबी, बेरोजगारी, दुख-दर्द आदि दूर करने अर्थात जन व देशहित में कितनी लाभदायक रही हैं, ये सही समय आने पर जनता खुद उनको इसका जवाब देगी।’ उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय व जातीय जनगणना का भी कार्य कांग्रेस के समय से लटका पड़ा था। इस पर काफी आवाज उठाने के बाद अब इस मामले में प्रक्रिया शुरू हुई है। जनगणना का कार्य समय व ईमानदारी से पूरा होना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मामलों में पार्टी के लोगों को सही तथ्यों से अवगत कराने व उन्हें सजग करने के साथ ही पार्टी के संगठन से सम्बन्धित दिये गये कार्यों की समीक्षा की जा रही है। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की भी छोटी-छोटी बैठकों के जरिये विचार-विमर्श लगातार जारी है। साथ ही, पार्टी हित में इन पर पूरा ध्यान जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार में होनेवाले विधानसभा आमचुनाव से सम्बन्धित रणनीति पर भी तैयारी जारी हैं, ताकि बेहतर परिणाम मिल सकें।

Share this:

Latest Updates