Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में हुए शराब घोटाले में एसीबी की एक और बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश गिरफ्तार

झारखंड में हुए शराब घोटाले में एसीबी की एक और बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश गिरफ्तार
  • दिन भर पूछताछ के बाद देर शाम एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया
  • 2024 तक उत्पाद विभाग में आयुक्त के साथ-साथ जेएसबीसीएल के एमडी के प्रभार में थे अमित

Ranchi News: झारखंड में हुए शराब घोटाले में एसीबी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को इस घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को अमित प्रकाश से दिन भर पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अमित प्रकाश दिसम्बर 2024 तक उत्पाद विभाग में आयुक्त के साथ-साथ जेएसबीसीएल के एमडी के प्रभार में रहे थे।

सदर अस्पताल में हुआ मेडिकल

पूर्व आईएएस अधिकारी और तत्कालीन उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। विनय चौबे के बाद अमित प्रकाश दूसरे आईएएस हैं, जिनकी गिरफ्तारी शराब घोटाला मामले में की गयी है। अमित प्रकाश पिछले साल नौकरी से रिटायर हुए थे।
शराब घोटाला मामले में झारखंड सरकार के एंटी करप्शन ब्यूरो ने अमित प्रकाश को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। लम्बी पूछताछ के बाद उन्हें मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अमित प्रकाश को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद एसीबी कोर्ट में उनकी पेशी की गयी।

Share this:

Latest Updates