Ranchi News: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खराब मौसम को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को 19 जून को बंद रखने के निर्देश दिये हैं।
बुधवार को उपयुक्त कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मौसम विज्ञान केन्द्र, रांची की ओर से 17 से 21 जून तक भारी बारिश से सम्बन्धित चेतावनी को देखते जिले को रेड जोन घोषित किया गया है।
इस कारण जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी स्कूलों में केजी से लेकर 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद रहेगा। पत्र में कहा गया है कि उक्त आदेश का पालन नहीं करनेवाले स्कूल और उनसे सम्बन्धित संस्थाओं पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की जायेगी।
उपायुक्त ने 19 को सभी स्कूलों को बंद करने के दिये आदेश

Share this:


