Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अरुणाचल में 3.5 तीव्रता का भूकम्प

अरुणाचल में 3.5 तीव्रता का भूकम्प

Itanagar : अरुणाचल प्रदेश में बुधवार की दोपहर भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गयी है। भूकम्प के चलते फिलहाल कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को 11 बज कर 51 मिनट 31 सेकेंड पर भूकम्प का झटका महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकम्प का केन्द्र अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में जमीन में लगभग 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकम्प का उपरिकेंद्र (एपिक सेंटर) 27.09 उत्तरी अक्षांश तथा 92.06 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।
भूकम्प का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। भूकम्प के चलते फिलहाल कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Share this:

Latest Updates