Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजकमल में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

राजकमल में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है योग  : सुमंत कुमार मिश्रा

Dhanbad news : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोकनगर धनसार धनबाद में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काफी उत्साह पूर्वक मनाया गया, जिसमें विद्यालय के लगभग 3000 छात्र-छात्राओं के अलावा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने योगासन किया। यह योगासन विद्यालय के चार विशाल सभागारों में आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि योग नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है। इससे शरीर और मस्तिष्क ; दोनों पुष्ट होते हैं। कई बीमारियां योग से स्वतः ठीक हो जाती हैं। योग को दैनिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में हजारों वर्ष पूर्व योग की जानकारी  लोगों को थी। इसके प्रणेता महर्षि पतंजलि थे।

उपप्राचार्य मनोज कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम प्रत्येक दिन रीढ़ की हड्डी सीधी कर वंदना सभा में बैठते हैं, प्राणायाम करते हैं, ओम का उच्चारण करते हैं ; यह भी एक योग है।

1000048785

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने योग का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। आलोक चौधरी, वेणु रानी, एस कादंबरी, गौरी शंकर सिंह, पप्पू कुमार, अलीशा कुमारी, कुसुम कुमारी तथा चंदन कुमार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। मंच संचालन अमृता सिंह एवं कृतिका शर्मा ने किया, वहीं हिन्दी शिक्षिका सीमा सिंह ने भी  बच्चों को सम्बोधित किया।

इस मौके पर सूर्य नमस्कार के अलावा वज्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, कोणासन, शशांकासन, शलभासन जैसे योगों का अभ्यास किया गया एवं इसे प्रतिदिन करने का भी संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित, छंदा  बनर्जी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

Share this:

Latest Updates