Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम में हुआ भव्य राष्ट्रीय समारोह योग ने पूरे विश्व को जोड़ा : नरेन्द्र मोदी 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम में हुआ भव्य राष्ट्रीय समारोह योग ने पूरे विश्व को जोड़ा : नरेन्द्र मोदी 

New Delhi/Visakhapatnam News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में दुनिया के समस्त लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। यह देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे गर्व होता है, जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।” उन्होंने कहा “विशाखापत्तनम शहर प्रकृति और प्रगति ; दोनों की संगम स्थली है। योगांद्रा अभियान से दो करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। लोगों की भागीदारी की यही भावना विकसित भारत का मुख्य आधार है।”

उन्होंने कहा, “विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योगविज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले, यह हमारा प्रयास है।” प्रधानमंत्री मोदी इस समय विशाखापत्तनम से राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं।
इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। यह वैश्विक स्वास्थ्य के भारत के दृष्टिकोण को प्रतिध्वनित करता है और कल्याण के एकीकृत दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह “सर्वे संतु निरामया” (सभी रोग मुक्त हों) के भारतीय लोकाचार से प्रेरित होकर मानव और ग्रह स्वास्थ्य के परस्पर सम्बन्ध पर जोर देता है। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार की शाम विशाखापत्तनम पहुंचे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उनका स्वागत किया।
आयुष मंत्रालय ने उम्मीद जतायी है कि प्रधानमंत्री मोदी विशाखापत्तनम में तीन लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन करेंगे। यह ‘योग संगम’ पहल के तहत देश भर में 10 लाख से अधिक स्थानों के साथ समन्वयित है। सामूहिक प्रदर्शन सुबह 6:30 से शुरू हो चुका है। यह पूर्वाह्न 7:45 बजे तक चलेगा। वैश्विक कल्याण के दृष्टिकोण के इस विशाल आयोजन में प्रधानमंत्री के साथ केन्द्रीय आयुष राज्यमंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी हैं।
अभूतपूर्व रूप से आयोजित इस योग शिविर में राज्य भर में एक लाख से अधिक स्थानों पर दो करोड़ से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस अवसर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास का समन्वय आंध्र प्रदेश सरकार भी कर रही है। इसके अतिरिक्त, आंध्र प्रदेश सरकार पंजीकृत प्रतिभागियों को 50 लाख से अधिक योग प्रमाणपत्र प्रदान करेगी। आंध्र विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 25,000 आदिवासी बच्चों ने 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार किये।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने योग को सार्वभौमिक बनाया, भारत नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के करीब : पवन कल्याण

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। उन्होंने यह टिप्पणी शनिवार को प्रात: यहां आयोजित योगांध्र में की। उन्होंने कहा, ” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में चंद्रबाबू के प्रयासों से हम (भारत) नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। ऋग्वेद में योग की विशिष्टता की बात की गयी है। प्रधानमंत्री मोदी ने योग को सार्वभौमिक बना दिया है।”
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए 1.44 लाख योग प्रशिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। कल 22 हजार आदिवासी छात्रों ने सूर्य नमस्कार करके गिनीज रिकॉर्ड बनाया। हर दिन एक घंटे योग करने से बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, योग से अनुशासन और एकाग्रता बढ़ती है। आज 130 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।
विशाखापत्तनम में शनिवार की सुबह 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री मोदी के सान्निध्य में लाखों लोग योगासन करने के लिए समुद्र तट पर उमड़े हैं। राज्यपाल जस्टिस अब्दुल नजीर, चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण, नारा लोकेश, केंद्रीयमंत्री, सांसद और बड़ी संख्या में विधायक मौजूद हैं।
प्रशासन ने रामकृष्ण बीच से भीमिली तक एक ही मार्ग पर योग करने की व्यवस्था की थी। ग्रीन कार्पेट पर एक साथ 3.26 लाख लोगों ने योग आसन किया है। आंध्र विश्वविद्यालय के ग्राउंड, गोल्फ क्लब, क्रिकेट स्टेडियम, पोर्ट स्टेडियम, रेलवे प्रदर्शनी ग्राउंड और स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम समेत 18 खेल मैदानों में योग किया गया।
शनिवार को सुबह भारतीय नौसेना के 11,000 से अधिक नौसेना कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य योगांध्र में शामिल हुए। नौसैनिक प्रतिभागी 30 किलोमीटर लम्बे आरके बीच के करीब 10 परिसरों में योग करते हुए इस ऐतिहासिक समागम का अभिन्न हिस्सा बने। विशाखापत्तनम के तट के पास लंगर डाले भारतीय नौसेना के जहाजों पर भी योग का अभ्यास किया गया। नौसेना के अधिकारी ने कहा कि पूर्वी नौसेना कमान, आयुष मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल योगांध्र 2025 के साथ हाथ मिला कर गर्व है।

Share this:

Latest Updates