Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वक़्फ संशोधन कानून से हेराफेरी कर हड़पी गयी प्रॉपर्टी ढूंढ़ने में होगी आसानी : जमाल सिद्दिकी

वक़्फ संशोधन कानून से हेराफेरी कर हड़पी गयी प्रॉपर्टी ढूंढ़ने में होगी आसानी : जमाल सिद्दिकी

New Delhi News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने वक़्फ संशोधन कानून का स्वागत करते हुए दावा किया कि इससे मुसलमान समुदाय को तेजी से फायदे मिलेंगे। समय के साथ वक्फ भूमि और निधि का उपयोग वास्तविक लाभ में बदलेगा और यही मोदी सरकार का इरादा है।
जमाल सिद्दिकी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि वक़्फ संशोधन कानून शनिवार से लागू हो गया है। इस अधिनियम का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही एवं महिलाओं-सामुदायिक प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देना है। डिजिटलीकरण से पारदर्शिता आयेगी। सभी वक्फ सम्पत्तियों को छह महीने के भीतर केन्द्रीय पोर्टल पर पंजीकृत करना अनिवार्य है, जिससे गलत प्रविष्टियां रोकने और सूचना का केन्द्रीकरण सुनिश्चित होगा। डाटाबेस होने से हेराफेरी कर हड़पी गयी प्रॉपर्टी ढूंढ़ने में आसानी होगी। महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित होंगे। परिवार-वक्फ में महिला उत्तराधिकारियों का हक सुरक्षित होगा और वे वक्फ घोषणा से पहले अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर सकेंगी। वक्फ सम्पत्ति अब आॅनलाइन केन्द्रीय पोर्टल पर रजिस्टर्ड होने से बेईमानी एवं गलत प्रविष्टियों में कमी आयेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
उन्होंने दावा किया कि वक़्फ सम्पत्तियों को कब्जा करना अब नामुमकिन होगा। डाटा बेस आॅनलाइन होने से जो लोग कई सालों तक गैरकानूनी तरीके से मुतवल्ली बने बैठे रहते हैं, उन पर अंकुश लगेगा, वक़्फ कमेटी में पारदर्शिता आयेगी। मार्किट वैल्यू के हिसाब से किराया फिक्स करने में आसानी होगी।

Share this:

Latest Updates