Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर, हथियार बरामद

Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। वहीं कई नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की भी सम्भावना व्यक्त की गयी है।
क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े कैडर की उपस्थिति की प्राप्त आसूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारम्भ किया गया। अभियान के दौरान शुक्रवार से ही सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी रही है। सुरक्षाबलों की पूरी टीम नेशनल पार्क क्षेत्र में पूरी रात नक्सलियोें को घेराबंदी कर रखा गया था। सुरक्षाबलों द्वारा शनिवार सुबह से की गयी सर्चिंग कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव हथियार सहित बरामद किया गया है। जबकि, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने एवं घायल होने की सम्भावना है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए इसमें शामिल जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत जानकारी पृथक से उपलब्ध करायी जायेगी।

Share this:

Latest Updates