Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते अचानक पलट गया पाइप लदा ट्रक, उस पर सवार 8 मजदूरों ने गंवाई जान, 5 जख्मी …

… और देखते ही देखते अचानक पलट गया पाइप लदा ट्रक, उस पर सवार 8 मजदूरों ने गंवाई जान, 5 जख्मी …

Bihar (बिहार) के पूर्णिया जिले में 23 म मई की सुबह बड़ा हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,जलालगढ़ थाना के सीमा काली मंदिर के पास एनएच 57 पर एक पाइप लदा ट्रक पलट गया। उसमें सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ट्रक पर 15 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर त्रिपुरा से जम्मू कश्मीर जा रहे थे।सभी मृतक राजस्थान के बताए जाते हैं।

घायलों में कुछ यूपी के भी

मृतकों में कांति परमार 60 वर्ष, रामा जी परमार 65 वर्ष, कावाराम परमार 35 वर्ष, मणिलाल परमार 40 वर्ष, ईश्वरलाल, वसूलाल, हरीश और हरवंश शामिल हैं। घायलों में कुछ राजस्थान के तो कुछ यूपी के भी रहने वाले हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो को गंभीर हालत में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पूर्णिया के सदर एसडीपीओ ने भी इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के बाद मलबा हटाने और घायलों को अस्पताल भेजने का का काम जारी है।

Share this:

Latest Updates