Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में स्वास्थ्य सेवा को मिलेगा नया आयाम,रांची सदर अस्पताल में बनेगा रेडियोलॉजी हब

झारखंड में स्वास्थ्य सेवा को मिलेगा नया आयाम,रांची सदर अस्पताल में बनेगा रेडियोलॉजी हब

▪︎. स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण प्रयास : अजय कुमार

Ranchi News:  झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एक्स-रे, सिटी स्कैन, एमआरआई जैसी रेडियोलॉजी सेवाओं की समान और निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रांची सदर अस्पताल में एक केन्द्रीय रेडियोलॉजी हब स्थापित करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हब के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों को डिजिटल रूप से जोड़ा जायेगा। इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज और संसाधनविहीन क्षेत्रों में रहनेवाले मरीजों को तत्काल, सटीक और डिजिटल रेडियोलॉजिकल रिपोर्टिंग की सुविधा देनी है। हब में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई की रिपोर्टों का मूल्यांकन कर सम्बन्धित क्षेत्र और रोगियों को इमेज सहित रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे।

हब 24×7 टेलीरेडियोलॉजी रिपोर्टिंग केन्द्र के रूप में करेगा काम
अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने बताया कि यह योजना दो चरणों में कार्यान्वित की जायेगी। पहले चरण में राज्य के सभी सदर अस्पताल इस रेडियोलॉजी हब से जोड़े जायेंगे। इससे उन क्षेत्रों में जहां रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं हैं, वहां के मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल पायेगी और इलाज में देरी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर 1,21,27,100 (एक करोड़ इक्कीस लाख सत्ताइस हजार एक सौ रुपये) का व्यय अनुमानित है, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। हब के माध्यम से टेक्नीशियनों को उन्नत प्रशिक्षण भी दिया जायेगा, ताकि वे एक्स-रे, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी तकनीकी प्रक्रियाएं बेहतर ढंग से संचालित कर सकें। यह हब 24७7 टेलीरेडियोलॉजी रिपोर्टिंग केन्द्र के रूप में काम करेगा।

परियोजना का उद्देश्य
अजय कुमार ने इसके मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के माध्यम से टर्नअराउंड समय कम करके रोगियों को त्वरित निदान उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य सेवा में एआई आधारित इमेजिंग तकनीक को बढ़ावा देना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की विषमता को कम करना व स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है।

सरकारी अस्पतालों को केन्द्रीय रेडियोलॉजी हब से जोड़ने से स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ेगी निदान क्षमता
अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के अंतिम पड़ाव जैसे सीएचसी, एसडीएच और रेफरल अस्पतालों को केन्द्रीय रेडियोलॉजी हब से जोड़ने से स्वास्थ्य क्षेत्र में निदान क्षमता बढ़ेगी। राज्य में रेडियोलॉजिस्टों की कमी से निपटने में मदद मिलेगी। साथ ही, समय पर रेडियोलॉजी रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिनसे गम्भीर बीमारियों की शीघ्र पहचान और उपचार सम्भव हो सकेगा।

नयी पहल से चिकित्सा रिपोर्टिंग प्रणाली बनेगी दक्ष
इस नयी पहल से न केवल चिकित्सा रिपोर्टिंग प्रणाली दक्ष बनेगी, बल्कि यह कदम झारखंड की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास होगा।

Share this:

Latest Updates