Ranchi:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह झारखंड में खेल और पर्यटन के क्षेत्र में विकास को गति देने में राज्य सरकार के साथ मिल कर काम करेंगे।धोनी ने ये बातें शनिवार को नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार से शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। इस मुलाकात के दौरान मंत्री और धौनी के बीच झारखंड राज्य में खेल एवं पर्यटन गतिविधियों के व्यापक विकास को लेकर चर्चा हुई।बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे धोनी के अनुभव से राज्य में खेल और पर्यटन को नयी दिशा और ऊंचाइयां दी जा सकती हैं।इस दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धोनी के सहयोग को लेकर आश्वस्त है और उनके सहयोग से झारखंड को एक प्रमुख खेल और पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का विश्वास है कि धोनी के सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नयी पहचान मिलेगी।इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव भी मौजूद थे।
झारखंड में खेल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करेंगे काम : धोनी

Share this:


