Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व के सी वेणुगोपाल से मिले झारखंड कांग्रेस के नेता

मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व के सी वेणुगोपाल से मिले झारखंड कांग्रेस के नेता

संगठन सृजन के तहत चलाये गये अभियान की दी पूरी जानकारी

Ranchi News: झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्री गण एवं कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी व संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान हुई बैठक के क्रम में श्री खड़गे ने संगठन सृजन के तहत चलाये जा रहे अभियान की पूरी जानकारी के राजू एवं केशव महतो कमलेश से प्राप्त की।
संगठन सृजन के तहत चलाये गये अभियान की पूरी जानकारी देते हुए के राजू ने बताया कि झारखंड में संगठन सृजन का काम व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, जो सफलतापूर्वक आज भी जारी है। प्रखंड स्तर तक समितियों का गठन कर लिया गया है। प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारीयों के बीच प्रमाण पत्र बांटने की प्रक्रिया भी जारी है। संगठन को पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए आगे की प्रक्रिया जारी है। संगठन को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न स्तरों पर संवाद का आयोजन लगातार जिला और राज्य स्तर पर किया गया। कांग्रेस द्वारा चलाये गये राष्ट्रव्यापी संविधान बचाओ रैली का आयोजन झारखंड में सभी जिलों में सफलतापूर्वक किया गया।
के राजू ने श्री खड़गे एवं श्री गांधी को जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में पेसा कानून के लिए नियमावली बनाने हेतु कांग्रेस ने अपने स्तर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विधायकों, सामाजिक संगठनों सहित समाज के विभिन्न पेशेवर लोगों से सुझाव आमंत्रित किये थे। कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था। इस पर अंतिम विचार करके सभी सुझावों को संकलित कर मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा। झारखंड सरकार द्वारा अनुसूचित जाति आयोग के गठन की भी घोषणा कर दी गयी है, जो निकट भविष्य में पूर्ण आकार लेगी।
इस अवसर पर सभी मंत्रियों ने विभागवार अपने-अपने विभागों द्वारा जनहित के सम्पन्न हुए कार्यों तथा आगामी योजनाओं से अवगत कराया। इसी क्रम में कांग्रेस द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किये वादों एवं महागठबंधन द्वारा संयुक्त रूप से जारी चुनावी घोषणा पत्र पर भी चर्चा करते हुए उस दिशा में झारखंड सरकार द्वारा की गयी कार्रवाई की जानकारी भी मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी को दी गयी।
इस बैठक के दौरान श्री खड़गे तथा राहुल गांधी ने संगठन के लिए किए गए कार्यों तथा कार्यक्रमों की सफलता हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की हौसला आफजाई की।
श्री खड़गे ने निर्देश देते हुए कहा कि हमें समाज के वंचित तत्त्व को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहना है। कांग्रेस को एसटी, एससी एवं ओबीसी के लिए प्राथमिकता के आधार पर सांगठनिक रूप से काम करना है। सभी को सामूहिक जिम्मेवारी लेते हुए समाज के इन वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर पर जिला प्रखंड और पंचायत स्तर तक काम करना होगा। उन्होंने सभी से मिल-जुल कर जनहित को सर्वोपरि रख कर काम करने का निर्देश दिया।
बैठक में सांसद सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, डॉ. बेला प्रसाद, प्रणव झा, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडे सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, डॉ. रामेश्वर उरांव, अनूप सिंह, सुरेश बैठा, रामचन्द्र सिंह, सोनाराम सिंकू, भूषण बारा, नमन विक्सल कौनगाड़ी, निशत आलम, श्वेता सिंह, ममता देवी आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates