Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अवैध धर्मांतरण : छांगुर बाबा के गुर्गों ने गवाह को धमकाया, तीन पर एफआईआर

अवैध धर्मांतरण : छांगुर बाबा के गुर्गों ने गवाह को धमकाया, तीन पर एफआईआर

Balrampur News: अवैध धर्मांतरण मामले के मास्टर माइंड छांगुर बाबा के गुर्गों ने पूर्वमुंशी पर जानलेवा हमला किया है। पूर्व मुंशी कभी झांगुर के लिए काम करता था। अब एटीएस ने उसे मुख्य गवाह बनाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बुधवार को बताया कि बाबा झांगुर के पूर्व मुंशी हरजीत कश्यप ग्राम रसूलाबाद का रहनेवाला है। उसने
तीन जुलाई को लखनऊ में विश्व हिन्दू परिषद के माध्यम से मीडिया को बयान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मधपुर गांव निवासी जलालुद्दीन शाह उर्फ छांगुर ने कई हिन्दू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया है। उनका मानसिक उत्पीड़न भी किया गया।
हरजीत का कहना है कि इस बयान के बाद पुलिस ने झांगुर और उनके गुर्गों पर लगा कर कार्रवाई कर रही है। इससे वह संतुष्ट है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लखनऊ में जब से झांगुर के खिलाफ बयान दिया, उसके बाद से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं, सात जुलाई को जब वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैण्डास बुजुर्ग में दवा लेने जा रहे थे, तभी उतरौला चौराहा डुमरियागंज रोड पर रियाज, नव्वाब और कमालुद्दीन ने उन्हें मारपीट की। धमकाया कि 24 घंटे के भीतर लखनऊ जाकर अपना बयान वापस ले लो, नहीं तो जान से मारे जाओगे।
आरोपितों ने धार्मिक और राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबा की सरकार कब तक रहेगी, बाद में हिन्दुओं का हिसाब किया जायेगा। हरजीत ने बताया कि आरोपितों ने धमकी दी कि जो भी बाबा के खिलाफ आवाज उठायेगा, उसे मिटा दिया जायेगा। इसके बाद हरजीत ने उतरौला कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्क है।

Share this:

Latest Updates