Chandigarh News: बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन द्वारा भारत-पाक सीमा पर गिरायी गयी हेरोइन के 15 पैकेट बरामद कीहैं। बरामद की गयी करीब साढे सात किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करोड़ों रुपये है।
बीएसएफ प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि फिरोजपुर के हुसैनी वाला बॉर्डर से सटे गांव टेंडी वाला व जल्लोके नजदीक गुजरते सतलुज दरिया के किनारे एक खेत में हेरोइन की 15 पैकेट बरामद की गयी हैं। रात को पाकिस्तानी ड्रोन हेरोइन की खेप पैकेट फेंक कर गया था। बीएसएफ को ड्रोन की मूवमेंट पता लगी थी। गुरुवार सुबह बीएसएफ और पुलिस ने सम्बन्धित जगहों पर सर्च अभियान किया। वहां से पीली टेप में लिपटे हुए हेरोइन के 15 पैकेट पड़ी मिली और एक पैकेट का वजन लगभग आधा किलो का बताया जा रहा है। बीएसएफ ने अन्य जगहों पर भी सर्च अभियान चलाया है, क्योंकि और भी हेरोइन की पैकेट मिलने की सम्भावना है।
बीएसएफ ने बरामद की पाकिस्तानी ड्रोन से गिरायी गयी हेरोइन की 15 पैकेट

Share this:


