New Delhi News: केन्द्र सरकार ने 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र से एक दिन पहले यानी 20 जुलाई, रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है। सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए यह बैठक बुलायी गयी है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संसद भवन एनेक्सी के मुख्य बैठक कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित सर्वदलीय बैठक में दोनों सदनों के फ्लोर लीडर को आंमत्रित किया है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में सरकार सभी दलों के समक्ष आगामी मॉनसून सत्र का एजेंडा रखेगी।
संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक प्रस्तावित है। इसमें कुल 21 बैठकें होंगी। 12 से 18 अगस्त तक कोई बैठक नहीं होगी। इसमें सात लम्बित विधेयकों को विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। आठ विधेयकों को पुनर्स्थापन, विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को होगी सर्वदलीय बैठक

Share this:


