Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यूपी एटीएस ने छांगुर के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने छांगुर के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार

Balrampur : अवैध धर्मांतरण के मुख्य आरोपित जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के गिरोह पर यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में एटीएस ने शनिवार को छांगुर के लिए काम करनेवाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
एटीएस की ओर से बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शहाबुद्दीन और सबरोज के रूप में हुई, जो बलरामपुर जिले के रहनेवाले हैं। दोनों लम्बे समय से गरीब और मजबूर तबके के लोगों को धर्म बदलने के लिए उकसाने का काम कर रहे थे। ये दोनों छागुर के बेहद करीबी माने जाते हैं, जो इस पूरे गैंग के मास्टरमाइंड हैं। इनका मकसद था किसी भी तरह से संख्या बढ़ा कर नेटवर्क को विस्तार दिया जाये। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क धर्म विशेष में जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराने की साजिश में लम्बे समय से सक्रिय था। इनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस थाना एटीएस लखनऊ में दर्ज किया गया है। दोनों को बलरामपुर में दबोचने के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। एटीएस अब इनसे पूछताछ के जरिये इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फंडिंग सोर्स तक पहुंचने की तैयारी में जुटी है।

Share this:

Latest Updates