Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहल : मुख्य सचिव

झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहल : मुख्य सचिव
  • सैनिक स्कूल तिलैया से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्तावों एवं मुद्दों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक

Ranchi News: मुख्य सचिव अलका तिवारी ने झारखंड में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू करने हेतु स्कूली शिक्षा सचिव को निर्देशित किया है। उन्हें बताया गया कि राज्य में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की जरूरत है। कुछ राज्यों में दो सैनिक स्कूल चल रहे हैं। पूरे देश के अलग-अलग सैनिक स्कूलों की तुलना में राज्य के तिलैया स्थित सैनिक स्कूल में सर्वाधिक 875 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, मुख्य सचिव ने सैनिक स्कूल, तिलैया के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि स्कूल की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में कोई कोताही नहीं होगी। वह शुक्रवार को सैनिक स्कूल तिलैया से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्तावों एवं मुद्दों पर अपनी अध्यक्षता में बैठक कर रही थीं।
9.49 करोड़ से बहाल होगी नयी जलापूर्ति योजना
सैनिक स्कूल तिलैया में 9.49 करोड़ रुपये से नयी जलापूर्ति योजना बहाल की जायेगी। इसकी तकनीकी स्वीकृति पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से प्राप्त हो चुकी है। सैनिक स्कूल, तिलैया में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए प्रस्ताव देने के निर्देश दिये गये। वहीं, स्कूल स्थित स्टॉफ क्वार्टरों के रख-रखाव के लिए भवन निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। दूसरी ओर, स्कूल के कर्मियों के पेंशन, पारिवारिक पेंशन, एनपीएस तथा अन्य लाभ राज्य सरकार द्वारा वहन करने का प्रस्ताव सैनिक स्कूल, तियैया द्वारा रखा गया। बताया गया कि इस मद में लगभग 07 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसके आलोक में मुख्य सचिव ने स्कूली शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि वे इसके लिए दूसरे राज्यों में स्थित सैनिक स्कूलों के मॉडल का परीक्षण कर लें, फिर उसके आधार पर आगे बढ़ें।
छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच कोडरमा में होगी
मुख्य सचिव ने निर्देश दिये हैं कि सैनिक स्कूल, तिलैया में अध्ययनरत छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच अब कोडरमा में ही होगी। अब तक इसके लिए छात्रों को हजारीबाग जाना पड़ता था। इससे काफी परेशानी होती थी।
मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह समेत अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी और सैनिक स्कूल, तिलैया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates