Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आशीष अक्षत को पुलिस सेवा में शीर्ष स्थान, अभय कुजूर प्रशासनिक सेवा के टॉपर बने

आशीष अक्षत को पुलिस सेवा में शीर्ष स्थान, अभय कुजूर प्रशासनिक सेवा के टॉपर बने

जेपीएससी 2023 का रिजल्ट जारी, 342 अभ्यर्थी सफल

Ranchi News: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 342 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किये गये हैं। इस परीक्षा में आशीष अक्षत ने पुलिस सेवा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जबकि, अभय कुजूर प्रशासनिक सेवा के टॉपर बने हैं।
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करनेवाले उम्मीदवारों में आशीष अक्षत, अभय कुमार, रवि रंजन कुमार, गौतम गौरव, श्वेता राहुल कुमार विश्वकर्मा, रोबिन कुमार, संदीप प्रकाश, स्वाति केशरी राजीव रंजन शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि जेपीएससी ने कुल 342 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 207 पद और डीएसपी के 35 पद शामिल थे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2024 में शुरू हुई थी।
प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा के बाद सफल हुए 864 उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया था। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर 342 चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है।
सिविल सेवा परीक्षा 2023 की भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को आयु सीमा में सात साल की छूट भी दी गयी थी।
सभी परीक्षार्थी जेपीएससी का अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ँ३३स्र२://६६६.्नस्र२ू.ॅङ्म५.्रल्ल पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइट पर सफल अभ्यर्थियों के नाम और उनके रोल नम्बर के साथ एक विस्तृत सूची अपलोड कर दी गयी है।

Share this:

Latest Updates