Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL : प्रेमी के परिवार ने जब प्रेमिका के रिश्ते को नहीं स्वीकारा तो प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाते हुए कर ली …

WEST BENGAL : प्रेमी के परिवार ने जब प्रेमिका के रिश्ते को नहीं स्वीकारा तो प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाते हुए कर ली …

प्रेमी के परिवार द्वारा प्रेमिका के रिश्ते को अस्वीकार किये जाने के बाद प्रेमिका ने फंदे से लटककर जान दे दी है। घटना पश्चिम बंगाल अंतर्गत गंगारामपुर के नरई इलाके की है। फिलहाल रविवार को गंगारामपुर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बालुरघाट सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत प्रेमिका की पहचान 19 वर्षीय अन्नू परवीन के रूप में हुई है। वह गंगारामपुर के नरई इलाके का रहने वाली थी।

प्यार ठुकराए जाने से आहत थी अनु परवीन

मिली जानकारी के अनुसार, गंगारामपुर थाने के नरई क्षेत्र की निवासी युवती अन्नू परवीन गंगारामपुर कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह दो साल पहले अशोकग्राम इलाके के एक युवक से प्यार के बंधन में बंधी थी। जब दोनों परिवारों के बीच यह मामला सामने आया तो आरोप है कि प्रेमी के घर वालों ने उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। प्रेमी के परिवार वालों द्वारा यह रिश्ता ठुकराए जाने से अनु परवीन आहत थी। इसके बाद युवती ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में युवती के परिवारवालो ने उसे फंदे से निकालकर गंगारामपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गया। जहां देर रात युवती की मौत हो गई। गंगारामपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates