Gangaikonda Cholapuram News : तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगईकोंडा चोलपुरम त्रिवली उत्सव में भाग लिया और राजेन्द्र चोल की छवि वाला एक सिक्का जारी किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में ऐतिहासिक चोल सम्राट राजेन्द्र चोल प्रथम को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में एक विशेष स्मृति सिक्का जारी किया। यह सिक्का सम्राट के महान योगदान और भारत के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री ने सम्राट राजेन्द्र चोल के योगदान को याद करते कहा कि राजेन्द्र चोल सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के सामरिक और सांस्कृतिक इतिहास के महान शासक रहे हैं।
दरअसल, केन्द्रीय संस्कृति विभाग की ओर से अरियालुर जिले के गंगईकोंडा चोलपुरम बृहदेश्वर मंदिर परिसर में भव्य त्रिवली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका नाम ‘आदि तिरुपतिराय उत्सव, राजेन्द्र चोल की जयंती, गंगईकोंडा चोलपुरम बृहदेश्वर मंदिर के निर्माण की 1000वीं वर्षगांठ और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों पर आक्रमण की 1000वीं वर्षगांठ’ है।
कार्यक्रम दौरान इलैयाराजा द्वारा एक आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सबसे पहले फिल्म ‘नान कदवुल’ का गीत ‘ओम शिवोहम’ बजाया गया, जिसका प्रधानमंत्री ने ताली बजा कर आनन्द लिया।
प्रधानमंत्री ने सम्राट राजेन्द्र चोल की छवि वाला सिक्का जारी करने के बाद तमिल में ‘वनकम चोलामंडलम’ कह कर अपने भाषण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने तिरुवासका गीत ‘नमाचिवाया वजगा नाथन थिट वजगा’ गाकर समारोह के सम्बोधन का शुभारम्भ किया।
प्रधानमंत्री ने राजेन्द्र चोल प्रथम की छवि वाला सिक्का किया जारी

Share this:


