Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीबीआई ने नासिक में रेलवे अधिकारी को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

सीबीआई ने नासिक में रेलवे अधिकारी को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

New Delhi: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नासिक में मध्य रेलवे की ट्रैक्शन मशीन वर्कशॉप में एक सेक्शन इंजीनियर को 15 हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। इंजीनियर का नाम विजय चौधरी है। उस पर रेलवे के कामों में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की गुणवत्ता रिपोर्ट जारी करने के लिए घूस लेने का आरोप है।
सीबीआई के मुताबिक, शिकायत मिली थी कि इंजीनियर ने रेलवे के कामों में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की पैकिंग की आपूर्ति से जुड़ी हुई गुणवत्ता जांच रिपोर्ट जारी करने के लिए इससे जुड़ी एक निजी कम्पनी से 15 हजार रुपये की घूस मांगी थी। इसके बाद कम्पनी मालिक ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। सीबीआई ने जाल बिछा कर इंजीनियर चौधरी को रंगेहाथों 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद विजय के कार्यालय और आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली गयी, जहां सीबीआई को कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। फिलहाल, सीबीआई मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates